श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा गणगौर गोठ का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्री गणगौर पूजन कर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं अपने लिए योग्य वर की कामना कर भगवान शिव -पार्वती जी की पूजा -अर्चना करती हैं।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा प्रति वर्ष गणगौर महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी श्री गणगौर जी की गोठ,भोजन प्रसादी का आयोजन दिनांक 30 मार्च सोमवार को रात्रि 8 बजे से 10,30 तक श्री खाटू श्याम मंदिर समता कालोनी में किया गया है।
यह त्यौहार महिलाओं की शक्ति और स्वतंत्रता का प्रतीक है। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा आयोजित गणगौर गोठ के इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओ से सपरिवार श्री गणगौर जी की गोठ प्रसादी में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था परिवार रायपुर।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.