राजनांदगांव
11वीं में चित्रकला और 9वी में तेजेश्वरी प्रथम
पारागांवखुर्द गत दिवस स्थानीय विद्यालय शासकीय उच्चतर
माध्यमिक शाला पारागांवखुर्द में 9वीं 11वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें 9वी का परिणाम 79% एवं 11वी का परिणाम 90% रहा कक्षा 9वी में तेजेश्वरी कँवर पिता श्री दशलाल कँवर प्रथम, चंद्रेश पिता श्री सुखराम वर्मा द्वितीय, लीशा साहू पिता श्री दुर्गेश साहू तृतीय स्थान पर रहे इसी प्रकार कक्षा 11वी में चित्रकला वर्मा पिता श्री पारस वर्मा प्रथम, पल्लवी पिता श्री श्याम सिंह द्वितीय, प्रेरणा देवांगन पिता श्री डाकेश्वर देवांगन तृतीय स्थान प्राप्त किये है! गत दिवस परिणाम घोषणा कार्यक्रम में सभी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किये बच्चों का सम्मान भी किया गया जिसमें सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे! संस्था के प्राचार्य श्री आर एन प्रजापति सर जी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किये एवं सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए विभिन्न विषयो पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सभी सफल बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना किये!
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.