भाजपा नवागढ़ मंडल ने मनाया बाबा साहब की जयंती
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - भाजपा नवागढ़ मंडल द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर ग्राम महंत में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके मनाया। मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह ने कहा कि बाबा साहब का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता , सामाजिक समरसता के लिये बाबा साहब का कार्य सदैव प्रेरणा देता है। बाबा साहब ने संविधान निर्माण में सभी वर्गों का विशेष ध्यान देते हुये सामाजिक सद्भाव हेतु प्रेरित किया , बाबा साहब सदैव पूजनीय रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में समर्थ सिंह दिखीत (मंडल अध्यक्ष) , अर्चना देवांगन (नगर पंचायत अध्यक्ष) , गोपीलाल यादव , अरविंद राठौर , धनाराम साहू , किशोर चंद्रा , मोहन कश्यप , रोहित रात्रा , प्रशांत सिंह , रामेश्वरी कौशिक , उमा शंकर कौशिक , हितेश साहू , आकाश सिंह , सुरेश कश्यप , विकाश सिंह , इंद्रसेन कश्यप , सिद्धार्थ , दुर्गेश यादव , चितरंजन सार्वा , हेतराम कश्यप , राजेश राठौर , शांति लाल सूर्यवंशी , ए.के.चौहान , लखन धीवर , विनोद कश्यप , अमृत लाल कश्यप , इंगलेश सिंह , चौथराम पटेल , भागवत सोनी , अमृत लाल , युवराज चौहान , कन्हैया लाल , झाडूराम , जगजीवन और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.