कुटरा में बाबा साहब का 135 वां जन्मदिन मनाया गया
14 केक काटे एक साथ
महिला और बच्चे भी रहे उपस्थित
ग्राम कुटरा जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ में 10 केक काट कर संविधान निर्माता, देश के मसीहा सिंब्बोल ऑफ़ नॉलेज, विश्व रत्न बाबा साहेब भीम राव जी अम्बेडकर का 135 वा जयंती मनाया गया इस अवसर में गांव के महिला पुरुष बच्चे सहित बाइक कार द्वारा रैली निकाल कर उत्साह व्यक्त किया साथ ही सेंदरी ग्राम पहुंच कर शिक्षक विमल डिग्रास्कर ने कहां कि दिवस केवल केक काटना रैली निकालना मिठाईया बाटना नहीं है जन्मदिन मनाने का विशेष महत्त्व है। आगे उन्होंने बताया कि बाबा साहब एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के उद्धारक है प्रत्येक पहलु को ध्यान में रख कर बाबा साहब ने अपने विचार देश को लिखित में दिया है जिसको भारत के स्वीकार किया और आज देश के आजादी के बाद चाहे सरकार किसी भी पार्टी का हो देश प्रदेश गांव शहर क़स्बा जिला को आगे बढ़ाने की कोसिस कर रहा है और आज हम उज्जवल जीवन जी पा रहें हैं जिसमें बाबा का योगदान हैं।
अंत में कुटरा पहुंच कर समस्त नागरिकों द्वारा केक काटा और जन्मदिन मनाया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.