मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला को 166 करोड़ की सड़क और वृहत पुल पुलिया निर्माण की दी सौगात
कबीरधाम के 56 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी पक्की सड़कें
166 करोड़ की लागत से बनेंगी 55 बारहमासी सड़कें और 12 वृहत पुल पुलिया
जिले के वनांचल क्षेत्र में 121.76 किलोमीटर के सड़कों का बिछेगा जाल
कवर्धा 17 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में 166 करोड़ की लागत से 55 बारहमासी सड़कों और 12 वृहत पुल पुलिया निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) तथा पीएम जनमन योजना के सड़कों एवं पुल पुलिया के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित रहे। यह अभूतपूर्व अवसर है जब एक साथ वनांचल क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ है। इससे कबीरधाम के 56 गांवों तक पहली बार पक्की सड़क पहुंचेगी। पक्की सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य मूलभूत सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बेहतर होगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.