दिनांक : 07.04.2026
जिला : विदिशा
2 घंटे में एक्शन: मुगलसराय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म के आरोपी को महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 07.04.2026 को एक फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव के ही एक युवक द्वारा उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन/मार्गदर्शन;
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
02 घंटे के भीतर गिरफ्तार, माननीय न्यायालय में पेश:
प्रकरण में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 64(1), 332(b), 74, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुशवाह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पेकोली, थाना मुगलसराय को घटना के महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय सिरोंज पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पवार, आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक सुखजिंदर सिंह, आरक्षक आकाश राणा, महिला आरक्षक बालकुमारी, महिला आरक्षक आयुषी मीना एवं वाहन चालक राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.