Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 8, 2026

पीएम-आशा योजना अंतर्गत किसानों के पंजीयन की तिथि 20 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई

 पीएम-आशा योजना अंतर्गत किसानों के पंजीयन की तिथि 20 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई



कवर्धा, 08 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा योजना) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम में जिले के किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 अप्रैल 2026 कर दी गई है। योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु चना, मसूर एवं सरसों की फसल बोने वाले कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा संबंधित सेवा सहकारी समिति में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर निर्धारित तिथि तक पंजीयन करा सकते हैं। रबी फसलों के सत्यापन में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि फसल एवं रकबा सत्यापन हेतु पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा। इसके आधार पर समितियों द्वारा उपार्जन की कार्रवाई की जाएगी।

योजना अंतर्गत पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी की जाएगी, जिसमें अरहर 8000 रुपए, मूंग 8768 रुपए, उड़द 7800 रुपए, मूंगफली 7263 रुपए, सोयाबीन 5328 रुपए, चना 5875 रुपए, मसूर 7000 रुपए एवं सरसों 6500 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। फसल उपार्जन का कार्य जिले में चिन्हांकित उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा, जहां केंद्रीय एजेंसी नेफेड द्वारा खरीदी की जाएगी। उपार्जन कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा साथ ही, खरीफ फसलों की खरीदी निर्धारित सीमा के अनुसार की जाएगी, जिसमें अरहर, मूंग एवं उड़द 3 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली 7 क्विंटल प्रति एकड़ तथा सोयाबीन 5 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपार्जन किया जाएगा। जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराकर शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय कर योजना का लाभ उठाएं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad