कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के कार्यो का संपादन के लिए रिटर्निग आॅफिसर तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी किया नियुक्त
कवर्धा, 09 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1995 के नियम 20 तथा 21 (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के कार्यो का संपादन के लिए रिटर्निग आॅफिसर तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया हैं। कबीरधाम जिले के 07 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 27 पंचायतों में पंच पदों का उप निर्वाचन होगा। कलेक्टर ने इसके लिए संबंधित तहसीलदार को रिटर्निग आॅफिसर और जनपद सीईओं को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया हैं।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.