ब्रेकिंग दंतेवाड़ा
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल दंतेवाड़ा
तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, 235 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक हुए प्रशिक्षित
दंतेवाड़ा, 17 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तकनीकी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के संधारण तथा डिजिटल प्रविष्टियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्रों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं सजगता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकास एवं योजनाओं की मजबूत आधारशिला है।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण में जिले की 6 तहसीलों के 202 प्रगणकों एवं 33 पर्यवेक्षकों सहित कुल 235 कर्मियों को 6 बैचों में प्रशिक्षित किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी अशोक कुमार, जिला जनगणना अधिकारी मूलचंद चोपड़ा सहित सभी तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.