Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 4, 2026

करेंट से चालीस फीट नीचे गिरे मजदुर एक की मौत : स्वदेश मेटालिक की लापरवाही बेनकाब!

 करेंट से चालीस फीट नीचे गिरे मजदुर एक की मौत : स्वदेश मेटालिक की लापरवाही बेनकाब!




  औद्योगिक विकास के दावों के बीच एक बार फिर मजदूरों की जान सस्ती साबित होती दिख रही है। ग्राम केसला सीमा में संचालित स्वदेश मेटालिक उद्योग की घोर लापरवाही ने एक युवक की जिंदगी निगल ली, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।




जानकारी के मुताबिक, ग्राम रिंगनी निवासी दो मजदूर युवक बीते दिन लगभग 40 फीट ऊंचाई पर काम के दौरान करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि क्रेन में लगे लोहे के हिस्से में पहले से करंट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में आते ही दोनों युवक नीचे आ गिरे। इस दर्दनाक हादसे में बीस वर्षीय वासुदेव ध्रुव जो घर का चिराग था  जिसकी एक बहन है वह चिराग बुझ गया   , जबकि दूसरा परमेश्वर ध्रुव गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस युवक की मौत हुई, उसे हाल ही में उसके मूल कार्य (फेब्रिकेशन) से हटाकर दूसरे काम में लगाया गया था, जहां न तो पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यह सीधे-सीधे प्रबंधन की लापरवाही और मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ को दर्शाता है।

इधर, उद्योग प्रबंधन पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिजनों को महज 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन देकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सवाल यह उठता है कि क्या एक जवान जिंदगी की कीमत सिर्फ 20 लाख तय कर दी गई है?

औद्योगिक सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों की खुली अनदेखी के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक खामोश नजर आ रहे हैं। क्या यह खामोशी किसी बड़े दबाव का परिणाम है या फिर हर बार की तरह यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा?

यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है। मजदूरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर मुनाफा कमाने वाले उद्योगों पर यदि अब भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं।

अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी हैं—क्या दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी या फिर एक और मामला समझौते की भेंट चढ़ जाएगा?


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad