श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर-भगवान श्री परशुराम, विष्णु के छठे अवतार और चिरंजीवी (अमर) माने जाते हैं, जिनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर भार्गव गोत्र में हुआ था। वे न्याय, विद्या और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अहंकारी क्षत्रियों का 21 बार संहार कर पृथ्वी को पापमुक्त किया। शिव के परम भक्त परशुराम को 'परशु' (कुल्हाड़ी) धारण करने के कारण यह नाम मिला।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल रविवार को निकाली जाएगी।इस अवसर पर भव्य एवं आकर्षक रथ एवं चलित झांकी गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा में शामिल रहेगी। शोभा यात्रा का मार्ग में विप्रजनों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं शीतल जल -फल ,आहार द्वारा स्वागत किया जाएगा। शोभा यात्रा के पश्चात सभी सामाजिक बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था समाज द्वारा की गई है। अपील-श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा सभी विप्रजनों से आग्रह किया है शोभा यात्रा में शामिल होकर गौरव बढ़ाएं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.