पिथौरा के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शकील कुरैशी का निधन।
वे फुटबॉल और वॉलीबॉल के जबरदस्त खिलाड़ी थे
पिथौरा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शकील कुरैशी का 68 वर्ष की उम्र में रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
स्वर्गीय कुरैशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। वे वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरैशी के बड़े भाई थे। उनके पुत्र हातिम और हाशमी कुरैशी है। वहीं शम्स, सिराज और यूसुफ कुरैशी के वे चाचा थे।
पिथौरा खेल जगत में साइकिल कुरैशी जी कोई परिचय के मोहताज नहीं थे वह फुटबॉल और वॉलीबॉल के जबरदस्ती खिलाड़ी थे। अच्छे मिलनसार व्यक्ति में से एक थे।
13 अप्रैल सोमवार की सुबह 10 बजे इस्लामिक रीति-रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.