हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी और परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी को उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है।
गोंदिया महाराष्ट्र । चौबे परिवार में आई दोहरी खुशी, शुभकामनाओं का तांता लगा। गोंदिया के प्रतिष्ठित चौबे परिवार आई दोहरी खुशी की सौगात, जिससे पूरे परिवार में उत्साह और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया।एक ओर नीलम संग गौरव का ब्याह हाथ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और पारिवारिक रिती रिवाज के साथ संपन्न हुआ,
वहीं दूसरी ओर राहुल -निकिता के घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी में परिवार ने गोद भराई रश्म का कार्यक्रम रखा, परिवार की खुशियों के इस आयोजन ने परिवार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने में आया ।
ब्याह हाथ और गोद भराई के कार्यक्रम में परिवार जन, इष्ट मित्र एवं समाज के लोगों ने बधाई दी। कार्यक्रम में में पारंपरिक रस्मों के साथ गीत संगीत और आनंद का माहौल देखने को मिला। चौबे परिवार की इस दोहरी खुशी में हर्ष का माहौल दिखाई दिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.