हरि ओम योगा एकेडमी के खिलाड़ियों ने की अनेकों पदक हासिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायगढ़ - दो दिवसीय आयोजित सेकण्ड ओपन नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 राउरकेला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) में हरि ओम योगा एकेडमी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ी के. योगेश ने 15 से 16 आयु वर्ग मे बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आदित्य कुमार 17 से 19 आयु वर्ग और गोविंद बरेठ ने 24 से 28 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुये रजत पदक अपने नाम किये। इसके अलावा 19 से 24 आयु वर्ग मे प्रिया प्रधान , गुलशन वैष्णव और ब्रिजेश शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीते। इसी कड़ी में टीम के अन्य खिलाड़ी प्रतीक्षा प्रधान , अक्षत गौतम , अक्ष पांडे और अथर्व पटनायक ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष उपलब्धि के रूप में हरि ओम योगा एकेडमी की टीम ने ग्रुप इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही पूरी टीम ने मिलकर ओवर ऑल तीसरा स्थान भी हासिल किया , जिसके लिये जयप्रकाश हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के ओनर जयप्रकाश एवं मैडम के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र , मेडल , मोमेंटो और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस जीत पर रायगढ़ योगा एसोसिएशन के जय कुमार यादव , अजय गुप्ता , शर्मिला नायक , कुसुम नायक , सुंदर मति , प्रदीप केंवट और अमन सिदार सहित सभी सस्यों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनायें दी है। वहीं खिलाड़ियों के इस उपलब्धि से रायगढ़ शहर में में खुशी का माहौल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.