Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 12, 2026

भगवान हनुमान जी सपने में दिख गए हैं, तो खुल जाएंगे भाग्य और अवसरों के द्वार-पं.दामोदर शर्मा।

 भगवान हनुमान जी सपने में दिख गए हैं, तो खुल जाएंगे भाग्य और अवसरों के द्वार-पं.दामोदर शर्मा।         




         सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

हनुमान जी की महिमा बताते हुए पंडित श्री दामोदर शर्मा ने बताया कि यदि हमें सपने में हनुमान जी दर्शन देते हैं तो सपने में हनुमान जी को देखना:- सपने में हनुमानजी का सामान्य रूप देखने का अर्थ है कि उनकी आप पर कृपा प्रारंभ हो गई है। सपने में यदि आप हनुमानजी का मंदिर देंखे या मूर्ति दिखाई दे तो समझ जाएं कि हनुमानजी की आप पर कृपा प्रारंभ हो चुकी है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। यदि कोई कानूनी मामला हैं तो उसमें भी विजय मिलने की संभावना है। यह आपके सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाएगा।

 

सपने में बालाजी को देखना:- बालाजी हनुमाजी का बाल रूप है। यदि आपको उनका बाल रूप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि बहुत जल्द ही कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद या जिम्मेदारी मिलने वाली है जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

 

सपने में बंदर को देखना:-यदि आपको दो बार किसी बंदर के सपने आए तो आप समझ जाएं कि हनुमानजी की आप पर कृपा है।

 

सपने में हनुमान जी को गुस्से में देखना:-यदि सपने में हनुमान जी का रौद्र रूप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई बड़ी गलती हुई है। आपको क्षमा मांगकर अपनी गलती सुधारना चाहिए।

 

सपने में पंचमुखी हनुमान देखना:-सपने में पंचमुखी हनुमान जी दिखाई देने के अर्थ है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है। आप अपने शत्रुओं को हराएंगे।


सपने में हनुमानजी की पूजा करना:- यदि सपने आप हनुमानजी जी की पूजा या भजन कर रहे हैं और उनके समक्ष प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं तो आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं और आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

 

सपने में हनुमानजी का प्रसाद खाना:- किसी कीर्तन में बैठकर हनुमानजी का प्रसाद खा रहे हैं तो आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा है।

 

सपने में श्रीराम जी के साथ हनुमान जी को देखना:-यदि आपको सपने में हनुमान जी या श्री राम जी किसी भी प्रकार से दर्शन दे तो समझ लें कि उनकी कृपा है आप पर।

 

सपने में भूतों से नहीं डरना:- सपने में आप किसी भूत को देंखे और उससे आपको डर नहीं लगे तो समझें कि हनुमानजी की कृपा आप पर है।

 

सपने में हनुमान जी को उड़ते हुए देखना:-इस सपने का अर्थ ये होता है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता के साथ ही आनंद की प्राप्ति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका पद बढ़ने वाला है और इसी के साथ मान सम्मान भी बढ़ जाएगा। व्यापारी हैं तो बड़ा फायदे मिलने वाला है।

 

सपने में हनुमान जी को चोला चढ़ाना:- इसके अर्थ है कि नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचाई को छूएंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

 

सपने में हनुमान जी से बात करना:- यदि आप किसी परेशानी से घिरे हुए हैं तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आपको अपने किसी मित्र या परिजन से बात करनी चाहिए और समस्या का हल निकालने के लिए उनका साथ लेना चाहिए। आपकी दुविधा दूर होगी।

 

सपने में हनुमान जी का नाम लेना:- इसका अर्थ है कि आप को कोई मदद मिलने वाली है और जल्द ही हनुमानजी आप पर कृपा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad