Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 12, 2026

गांव चलो घर चलो अभियान के तहत ग्राम बिटाल में बरगद के पेड़ के नीचे लगा जन चौपाल एकात्मवाद व अंत्योदय के मूल भाव के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा :--किरण रविन्द्र वैष्णव

 गांव चलो घर चलो अभियान के तहत ग्राम बिटाल में बरगद के पेड़ के नीचे लगा जन चौपाल



एकात्मवाद व अंत्योदय के मूल भाव के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा :--किरण रविन्द्र वैष्णव


छुरिया:-भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो घर चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम बिटाल में जन चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित रहीं। 




साथ ही इस अवसर पर भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू,जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, भाजपा मंडल गैंदाटोला महामंत्री श्री रामकुमार मंडावी, भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष कुमार साय साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, ग्राम के संरपंच श्रीमती मंजू साहू, युवा मोर्चा भूपेंद्र निर्मलकर, श्री दीलीप साहू बुथ अध्यक्ष गहिराभेडी, महेश यदु संरपंच खुर्सीपार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं—गरीब, किसान, महिला एवं युवा—सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी इन मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

साथ ही भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाएं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे व गांव के विकास के संबंध में संबोधित किया।

जन चौपाल में श्रीमती वैष्णव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू व उपस्थित सभी के द्वारा महतारी वंदन का लाभले रहे महिलाओ व अन्य योजनाओं का लाभ ले रहे बुजुर्गो का साल गमछा व श्री फल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मूरली साहू,बैरातु कंवर,भागबली उईके,जिवराखन कोर्राम, गणेश चुरेन्द,खेमू साहू,भरत सिदार, मूलचंद ठावरे, भागवत नायक, श्रीमती लता चंन्द्रवंशी, पार्वती सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अंत में सभी ने संकल्प लिया कि अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करते हुए गांव के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad