Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 28, 2026

"आवास मित्रों को कड़े निर्देश: अपूर्ण आवासों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी कार्रवाही"

 "आवास मित्रों को कड़े निर्देश: अपूर्ण आवासों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी कार्रवाही"



बिलासपुर। दिनांक 27/04/2026 को जनपद पंचायत बिल्हा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बिल्हा एवं सहायक अभियंता आवास द्वारा आवास मित्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सभी आवास मित्रों को निर्देशित किया गया कि अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा निर्माणाधीन आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं लक्ष्य 30 अप्रैल के आवास निर्माण के लक्ष्य क़ो पूरा करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही आवास मित्रो क़ो हितग्राहियों से नियमित संपर्क बनाकर उन्हें निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए भी कहा गया।

साथ ही, जियो-टैगिंग कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी आवास मित्र अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु गंभीरता से कार्य करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad