बीग ब्रेकिंग
बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
बचेली कोआ पारा में बहती नाला किनारे बिछाया जा रहा लाल ज़हर का जाल
किसके संरक्षण में चल रहा ये पुरा खेल
आगामी बरसात में नाले के पानी से उक्त लाल मिट्टी कट कर नाले में बहाने की योजना बनाकर षड्यंत्र रची गई हैं।
दंतेवाड़ा जिले के लौहनगरी बचेली सहित जिले के दर्जनों गाँवो की उपजाऊ ज़मीनो को धीरे-धीरे अब लाल ज़हर घोल कर बंजर की जा रही है क्या स्थानीय लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर चंद लोगों की जेबें भरी जा रही हैं ? ये सवाल अब खुलकर उठने लगे हैं।
सबसे बड़ा सवाल—कौन है इस कारोबार के पीछे.
जिम्मेदार विभाग खामोश क्यों हैं.? क्या उन्हें इसकी जानकारी नहीं, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल प्रभावशाली लोगों और सत्ताधारीयो के संरक्षण में चल रहा है। जिस तरह से खुलेआम यह काम जारी है, जिस्से प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार किरंदुल में स्थित आर्सेलर मित्तल निपान स्टील से रोजाना निकलने वाली हजारों टन केमिकल युक्त लाल जहरीली मिट्टी को बचेली के कोआ पारा में बहती नाले के किनारे निजी जमीन पर डंप किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस डंपिंग के लिए तालाबों को पाट दिया गया—यानी जलस्रोतों को खत्म कर ज़हर का अड्डा बनाया जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.