राजधानी रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदर काण्ड की धुन सुनाई दी।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -शहर के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव की धूम दिखाई दी, मंदिरों में भव्य साज-सज्जा की गई। मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सुबह से मंदिरों में भगवान हनुमान जी का अभिषेक, भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर काण्ड पाठ की गूंज सुनाई दी।
शहर के गोलबाजार, गुड़ियारी , रामसागर पारा, अश्वनी नगर, स्टेशन चौक, पुरानी बस्ती, बुढ़ा पारा स्थित प्राचीन मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में भजन -कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
चौक चौराहों और मंदिरों में दिन भर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय शहर में भगवान श्री हनुमान जी भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और जयकारे लगाए।
अश्वनी नगर में भजन संध्या कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मधुर भजनों की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी श्रृद्धा, आस्था और भक्ति रंग में सराबोर रही।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.