Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 15, 2026

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार। नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से रायपुर में किया गया बरामद। नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया था आरोपी। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर दर्ज था अपहरण का मामला।

 राजनांदगांव

 

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।



नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से रायपुर में किया गया बरामद।

नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया था आरोपी।


बालिका के पिता की रिपोर्ट पर दर्ज था अपहरण का मामला।


आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)(M), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉकसो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।


गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश यादव पिता शिवमोहन यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)


थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्रमांक 581/2025 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 24-11-2025 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर बालिका एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। गुम बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान” के तहत विवेचना के दौरान बालिका के रायपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई।पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी उमेश यादव के कब्जे से रायपुर से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाकर  शारीरिक शोषण किया जा रहा था। प्रकरण में आरोपी द्वारा उपरोक्त धाराओं के तहत अपराध कारित किया जाना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।


विशेष योगदान


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक गीतांजली सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक मुजीब रहमान कुरैशी एवं आरक्षक ऋतेश गात्रे का विशेष योगदान रहा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad