Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 9, 2026

कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा- तय कीमत पर ही बेचें खाद, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को टीमें बनाकर पूरे जिले में जांच अभियान चलाने के दिए निर्देश पिपरिया में खाद दुकान में मिली एक्सपायर्ड कीटनाशक स्टाॅक, जप्त करते हुए दुकानदार को नोटिस

 कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक



कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा- तय कीमत पर ही बेचें खाद, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई


कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को टीमें बनाकर पूरे जिले में जांच अभियान चलाने के दिए निर्देश


पिपरिया में खाद दुकान में मिली एक्सपायर्ड कीटनाशक स्टाॅक, जप्त करते हुए दुकानदार को नोटिस


कवर्धा, 09 अप्रैल 2026। जिले में गन्ने की खेती के लिए किसानों द्वारा खाद की खरीदी जोरों पर है। इसी क्रम में खाद विक्रय का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने गुरुवार शाम कवर्धा के विभिन्न खाद बीज दुकानों में अचानक दबिश दी। उन्होंने दुकानों में खाद खरीदने पहुंचे हुए किसानों से ही सीधे खाद की कीमतों को लेकर फीडबैक लिया। कलेक्टर ने शहर के वर्धमान बीज भंडार, महावीर कृषि केंद्र, शाकम्बरी कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपलब्ध स्टॉक, खाद के विक्रय दरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा तय कीमतों में ही खाद बेचा जाए। कहीं अधिक दर या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने इन दुकानों में खरीदी कर रहे किसानों से यूरिया व डीएपी की कीमतों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित कीमत यूरिया 266 प्रति बोरी और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी के दर से मिल रहा है। कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि खाद की कीमतों और उपलब्ध स्टॉक का बोर्ड लगाएं। उन्होंने स्टॉक को रोजाना अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उप संचालक कृषि को पूरे जिले भर में यह जांच अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं चलेगा। सरकार द्वारा जो कीमतें तय की गई हैं, उसी दर पर बिक्री हो। जहां भी ओवरप्राइसिंग की शिकायत मिले वहां तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, उप संचालक कृषि श्री अमित कुमार मोहंती, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी सहित कृषि विभाग का अमला मौजूद रहा।


*पिपरिया में मिला एक्सपायर्ड कीटनाशक स्टाॅक, जप्त कर दुकानदार को दिया गया नोटिस*


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन और उप संचालक कृषि ने संयुक्त जांच दल के साथ पिपरिया में खाद बीज दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां रामानुज संतोष कुमार कृषि निवेश विपणन केंद्र में जांच के दौरान कीटनाशक की कुछ बोतलें एक्सपायर्ड मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सारे स्टॉक की जांच करवाई गई। जो दवा एक्सपायर्ड थी उसे कृषि अमले द्वारा जप्त करते हुए सम्बंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही हिदायत दी गई कि नियमित रूप से स्टॉक मिलान कर एक्सपायर्ड दवाएं तत्काल दुकान से हटाएं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad