दिनेश साहू बने सिमगा किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष
बलौदाबाजार जिला सिमगा क्षेत्र के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता दिनेश साहू जी को सिमगा किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
दिनेश साहू जी लंबे समय से किसान हितों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिनेश साहू जी के नेतृत्व में किसान कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर और अधिक सक्रिय होगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
इस अवसर पर दिनेश साहू जी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील भी की।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.