राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित
जिले में राजस्व पखवाड़ा की हुई शुरुआत, पहले दिन कोठार में निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर
गांवों में शिविर से पहले मुनादी करवाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में आज से राजस्व पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। जिसमें गांव गांव में शिविर लगाकर लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पखवाड़े के पहले दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कवर्धा तहसील के ग्राम कोठार में लगे राजस्व शिविर का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पटवारी हल्के से सम्बंधित पंचायतों में सीमांकन, खाता विभाजन, बटांकन, त्रुटि सुधार के जितने भी आवेदन आते हैं, सबका त्वरित निराकरण किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है, जिससे आने जाने का मार्ग बाधित हो रहा है। कलेक्टर श्री वर्मा ने तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को संबंधित को नोटिस जारी करते हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी शिविर लगने वाले हैं वहां एक दिन पहले मुनादी कराई जाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचे और वे इसका लाभ ले सकें। इस दौरान एडीएम श्री विनय पोयाम व एसडीएम श्री चेतन साहू उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन चरणों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण अंतर्गत आज 01 अप्रैल को तहसील कवर्धा के ग्राम खड़ौदाखुर्द और कोठार में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसके बाद 6 अप्रैल को जरती और गांगपुर में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा में राजस्व संबंधित समस्याओं का आवेदन लिए जा रहे है। शिविर में राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण यथा विवादित नामांतरण, बंटवारा, विवादित नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, नक्शा, अद्यतन, बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर करना, आधार नंबर एकत्र करना, मोबाईल नम्बर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता, त्रुटी सुधार के आवेदन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी, सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.