Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 6, 2026

भिन्न भाषी साहित्य मंडल/ गुणाधीश चैनल का सफल कवि-सम्मेलन

 भिन्न भाषी साहित्य मंडल/ गुणाधीश चैनल का सफल कवि-सम्मेलन




गोंदिया महाराष्ट्र । भिन्न भाषी साहित्य मंडल/ गुणाधीश चैनल के संयुक्त तत्वावधान में राधाकृष्ण लाॅन छोटा गोंदिया में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्री निखिलेशसिंह यादव के संयोजन में सफल रहा। अध्यक्षता पूर्व नगराध्यक्ष श्री अशोक इंगले ने की।




 बतौर उद्घाटक विधायक श्री विनोद अग्रवाल, प्रमुख अतिथि नगराध्यक्ष श्री सचिन शेंडे, विशेष अतिथि न. प. उपाध्यक्ष श्री संतोष पटले, श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था के श्री अमृत इंगले, साहित्य मंडल के डा. प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ कवि श्री प्रकाश मिश्रा व कार्यक्रम संयोजक श्री निखिलेशसिंह यादव मंच पर उपस्थित थे। 




अतिथियों, कवियों,द्वारा माँ सरस्वती की पूजा आराधना पश्चात अतिथियों- कवियों का स्वागत क्रमशः निखिलेशसिंह यादव, मंडल के संयोजक शशि तिवारी, पं. बजरंग लाल शर्मा,सचिव मनोज एल जोशी, युवा वायु के सम्पादक अखिलेश यादव, कवि चन्द्रप्रकाश बनकर, सुहर्षचन्द्र ठाकुर,संतोष नैकाने,सौ. मंजू यादव आदि ने किया। विधायक श्री विनोद अग्रवाल ने ऐसे आयोजन की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए संयोजक व संस्था के समस्त पदाधिकारी सदस्यों को बधाई दी। नगराध्यक्ष श्री सचिन शेंडे ने हमेशा सहयोग देने की मंशा व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनायें दी। डा. प्रशांत शर्मा ने संस्था की सतत जारी गतिविधियों की सराहना करते हुए कवियों से राष्ट्र हित की भावनाओं व सामयिक संदर्भों पर उत्कृष्ट प्रस्तुति की अपेक्षा व्यक्त की। कवियों को अतिथियों के हाथों स्मृति चिन्ह् प्रदान किये गए।आरंभिक कार्यवाही का संचालन बड़े ही सधे हुए अंदाज में साहित्य मंडल के प्रमुख पदाधिकारी श्री रमेश शर्मा ने किया। 

कवि सम्मेलन का आगाज भिलाई से आमंत्रित कवयित्री निशा आनंद तिवारी के मधुर स्वरों में माँ शारदा की वंदना से हुआ। पश्चात प्रख्यात कवि श्री दिनेश देहाती के शानदार संचालन में देवास के प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार श्री मनोज दुबे, सतना के ओजस्वी कवि  आजाद वतन वर्मा,वारासिवनी के टीवी फेम हास्य कवि श्री अंतु झकास, मेंहदीवाड़ा के श्री साजिद खैरो, भिलाई की गीतकारा निशा आनंद तिवारी, अलीगढ़ के श्री किशनलाल सिंह गुरु, तुमसर के श्री विजय बघेल की कविताओं का रसिक श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया। 

विशेष मनोज दुबे, आजाद वतन वर्मा, निशा आनंद, अंतु झकास एवं दिनेश देहाती की रचनाओं ने भरपूर तालियाँ पिटवाई। 

आभार निखिलेशसिंह यादव ने माना।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad