देवरी और घुलघुल के प्रधान पाठकों का सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित
तिल्दा नेवरा = क्षैत्र के समीपस्थ ग्राम देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय विदाई एवं सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संध्या वर्मा द्वारा विद्या की देवी सरस्वती माता की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर की गई सेवानिवृत्त टॉप लाल कश्यप प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरी एवं हेमंत कुमार नायक सेवानिवृत् प्रधान पाठक घुलघुल का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया तत्पश्चात संकुल केंद्र से स्थानांतरित एवं पदोन्नत होकर अन्यत्र गए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया सम्मान समारोह में सेवानिवृत प्रधान पाठकों के सेवाकालीन कर्तव्यों एवं दायित्वों का उल्लेख करते हुए उनके सुखद समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा सभी शिक्षकों द्वारा शाल श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर विदाई दी गई सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों द्वारा भी संकुल के सभी प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को प्रतीक चिन्ह उपहार स्वरूप प्रदान किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता गण नीलिमा पाठक नमिता तिवारी यामिनी वर्मा अनीता देवांगन सरोज कुजूर पी अनीता राव विकास वर्मा दिलेंद्र साहू कमल नारायण वर्मा स्वाति शर्मा तथा शिक्षक उमेश वर्मा कौशल्या कश्यप सुमन ममता संकुल समन्वयक संतोष वर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ आभार प्रदर्शन राजकुमार कमल सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला छपोरा द्वारा किया गया
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.