Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 6, 2026

राशन का चावल नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज ग्राम पंचायत सरोरा तहसीलदार को दिए ज्ञापन

 लोकेशन > तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ >

अजय नेताम > रिपोर्टर 

मों . नं . 8817641714




 राशन का चावल नहीं मिलने से ग्रामीण  नाराज ग्राम पंचायत सरोरा  



तहसीलदार को दिए ज्ञापन 


  ग्राम पंचायत  सरोरा  महिलाओं ने कहा की जब तक मार्च माह का राशन नहीं मिलेगा तब तक राशन दुकान नहीं खुलने देंगे ,तहसीलदार ने समझाया 

-गरीबों की थाली भरने वाली सरकारी राशन व्यवस्था रायपुर  जिले के तिल्दा  ब्लॉक में सवालों के घेरे में है. ग्राम पंचायत सरोरा  में लगभग 700  परिवार ऐसे हैं. जिनकी रसोई महीनों से सरकारी चावल का इंतजार कर रही है.. ग्राम पंचायत भवन  सरोरा में गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों के बैठक कर निर्णय लिए थे  की जब तक मार्च माह का राशन नहीं मिलेगा तब तक राशन दुकान नहीं खुलने देंगे 

आज ग्राम पंचायत सरोरा   के सरपंच प्रतिनिधि  विश्राम साहू  के नेतृत्व में गांव के पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में तहसीलदार राम प्रसाद बघेल को ज्ञापन सौप कर समस्या से अवगत कराया गया तहसीलदार ने सरपंच प्रतिनिधि गांव के पंचगण एवं ग्रामीणों को कहा की आप लोग गांव वालों को समझा कर अप्रैल माह का राशन ले लीजिये रहा सवाल मार्च माह का तो वो भी यथा शीघ्र मिल जायेगा खाद्य  अधिकारी द्वारा विभाग के हेड ऑफिस को लेटर लिख दिया गया है 



गरीब लोगों को नहीं मिल रहा राशन

ग्राम पंचायत सरोरा  के सरपंच प्रतिनिधि  विश्राम साहू ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान से पिछले महीने भी लेट से राशन का वितरण किया गया.तथा आधे से भी ज्यादा कार्ड धारियों को राशन नहीं मिल पाया है  जिससे गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है मेरे द्वारा क्षेत्रीय विधायक ,तहसीलदार  और फ़ूड इंस्पेक्टर को समस्या से अवगत करा दिया गया है परन्तु उनके द्वारा भी समस्या का हल नहीं निकाला गया .सेल्स मेन रमेश पात्रे ने  बताया की  सर्वर डाउन होने के कारण लोगों के सिगनेचर नहीं हो पाया है आगे राशन नहीं मिल पायेगा  आज नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जाकर सम्बंधित  अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा .

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad