Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 3, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आंगनवाड़ी केंद्र खैरबना कला में नेवता भोज का आयोजन

 महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आंगनवाड़ी केंद्र खैरबना कला में नेवता भोज का आयोजन



कवर्धा, 02 अप्रैल 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना बोड़ला अंतर्गत लालपुर सेक्टर के ग्राम खैरबना कला में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में विशेष नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा।

उक्त आयोजन में ग्राम खैरबना कला के चारों आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को एकत्रित कर सामूहिक रूप से पौष्टिक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, पर्यवेक्षक,  सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ संवाद कर पूरक पोषण आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्री-स्कूल गतिविधियों की जानकारी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पूरक पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, परामर्श तथा पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की सेवाएं प्रदान की जाती हैं। शासन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण में कमी लाना, बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना है। नेवता भोज कार्यक्रम इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। भोजन वितरण के दौरान स्वच्छता मानकों का पालन किया गया तथा बच्चों को हाथ धोने, साफ-सफाई और अनुशासन का महत्व भी समझाया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समुदाय से अपील की गई कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं माताओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाएं। विभागीय अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका से ही योजनाओं का प्रभावी संचालन संभव हो पाता है।

कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों की भी सहभागिता रही। समाज के सक्रिय नागरिक एवं पत्रकार श्री भुवन पटेल द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर इस सामाजिक पहल में सहयोग प्रदान किया गया। इस प्रकार व्यक्तिगत अवसर को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण और कल्याण को प्राथमिकता दी गई, जो सामुदायिक सहभागिता का सकारात्मक उदाहरण है।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर निगरानी एवं मार्गदर्शन के माध्यम से जिले में कुपोषण उन्मूलन एवं बाल विकास की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त आयोजन से आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ी है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad