लिमतरा में शराब भट्ठी के खिलाफ जनाक्रोश, जनपद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमतरा में प्रस्तावित शराब भट्ठी को लेकर विरोध तेज हो गया है। जनपद सदस्य श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में श्रीमती कुर्रे ने स्पष्ट कहा कि गांव के अधिकांश ग्रामीण इस फैसले के खिलाफ हैं और शराब भट्ठी खुलने से क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा। उन्होंने आशंका जताई कि इससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस प्रस्ताव को रद्द नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और एकजुट होकर शराब भट्ठी का विरोध किया। ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि गांव की शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रस्ताव रद्द किया जाना जरूरी है, अन्यथा बड़े जनआंदोलन के लिए वे बाध्य होंगे ।
CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.