पिथौरा बना खेलों का नया उभरता केंद्र - मनमीत छाबड़ा
पिथौरा। इन दिनों नगर का शहीद भगत सिंह खेल मैदान खेल गतिविधियों से सराबोर है। पीसीएल नाइट टूर्नामेंट 2026 के आयोजन ने पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल बना दिया है। रात के समय खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की टीमों की भागीदारी से मैदान में हर शाम उत्साह और रोमांच चरम पर दिखाई देता है।
रविवार को आयोजित मुकाबले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनमोहन जैन एवं युवा व्यवसायी नीरज अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत कर खिलाड़ियों से परिचय कराया गया और टॉस के साथ मैच का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि पिथौरा अब खेल के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने युवाओं के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी सशक्त माध्यम है, जो अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करता है।
वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर ने पिथौरा को उभरता हुआ “खेल हब” बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। वहीं मनमोहन जैन ने खेलों को सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ते हुए कहा कि यह युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनमोहन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि व्यापारिक वर्ग सदैव खिलाड़ियों और आयोजनों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि पिथौरा में खेलों के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। आयोजन समिति का उद्देश्य भी यही है कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिले और नगर में खेल संस्कृति को और मजबूत किया जा सके।
स्पष्ट है कि पिथौरा अब केवल एक नगर नहीं, बल्कि उभरती खेल प्रतिभाओं की धरती बनता जा रहा है जहां से आने वाले समय में कई खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.