जन-सेवा की भावना के साथ गौड़ ब्राह्मण संस्था, गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल एवं सीता मेमोरियल मल्टिस्पेशलिस्ट डेंटल क्लिनिक द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज संस्था एवं सीता मेमोरियल मल्टिस्पेशलिस्ट डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19 अप्रैल को श्री खाटू श्याम मंदिर,समता कालोनी रायपुर में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश भर के एवं छत्तीसगढ़ के जाने-माने विशेषज्ञ एवं चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। यह शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। शिविर में मुख्य रूप से शामिल रहेंगे डां.सुमेघा,(त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ.निखिल मोतीरामानी (हृदय रोगी विशेषज्ञ), डॉ.विकास भोजसिया (पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजिस्ट), डॉ.अर्पण चर्तुमोहता(केंसर सर्जन), डॉ.सुरभि चर्तुमोहता (नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ.दिलीप पिंपले (होम्योपैथीक विशेषज्ञ), डॉ.मुनमून अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ.अनिल गुप्ता एवं टीम (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ.जितेन्द्र सराफ , डॉ.प्रिया सराफ(दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ.विकास अग्रवाल (फिजिशियन), डॉ.प्रदीप अग्रवाल (डायबेटोलांजिस्ट) डॉ.विकास गोयल (ब्लड कैंसर विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।
इस नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में
अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक सेवा का संकल्प है।
गौड़ ब्राह्मण समाज आप सभी से निवेदन करता है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पधारें और विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क जांच एवं परामर्श का लाभ उठाएँ।
आइए, हम सब मिलकर सेवा, सहयोग और संवेदना का यह पुण्य कार्य सफल बनाएं।
स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.