राजधानी रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भक्तिमय वातावरण में झूमे श्रद्धालु।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
सुबह से ही मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिरो में भगवान हनुमान जी का विशेष अभिषेक, चोला श्रृंगार एवं महाआरती की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
साथ सुंदरकांड पाठ एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न चौक चौराहे एवं मंदिरो में भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां श्रृद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, इसके साथ ही कई स्थानों में पर भजन संध्या का आयोजन कर भक्तों को भक्ति रस में डूबने का मौका मिलेगा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.