प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन कर, देशवासियों को दी शुभकामनाएं।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। हनुमान जन्मोत्सव -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूजन कर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए और पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दे, जिससे देश का सामर्थ और बड़े। भगवान हनुमान जी की कृपा से देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, और प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली बनी रहे। उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी को शक्ति और सेवा का प्रतीक बताया और कहा कि उनके आदर्श हमें सकारात्मक और समर्पण की प्रेरणा देंते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.