सामूहिक आदर्श विवाह की आधारशिला साहू समाज की पहचान - इन्द्र साव
नगर साहू समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह
साहू समाज की सबसे बड़ी विरासत श्रम है- विधायक इन्द्र साव
नगर साहू समाज भाटापारा के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्र साव, विधायक भाटापारा थे।
वहीं जिला साहू संघ बलौदाबाजार भाटापारा के अध्यक्ष सुनील साहू ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।अति विशिष्ट अतिथि चैतराम साहू पूर्व विधायक, रेवाराम साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य न्याय प्रकोष्ठ, दीनदयाल साहू पूर्व उपाध्यक्ष,जिला साहू संघ, संध्या साहू उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ, सुशील साहू, अनूपा साहू द्वय संगठन सचिव जिला साहू संघ थे। विशेष अतिथिगण - सुकृत साहू अधिवक्ता एवं घनाराम साहू द्वय संरक्षक नगर साहू समाज, चारों परिक्षेत्रों के अध्यक्षगण - दयालु राम साहू, रामसागर साहू, भरत साहू और कोमल साहू थे।
प्रातः 11 बजे भक्त शिरोमणि कर्मा माता की आरती के उपरांत शोभा यात्रा एवं भव्य बाइक रैली प्रारंभ हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में साहू बंधु झांकी के साथ निकले। नगर के अलग-अलग स्थानों में मां कर्मा के रथ का स्वागत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने किया जिसमे मारवाड़ी युवा मंच, प्रगतिशील सतनामी समाज, लाला धनेश साहू सब्जी किंग, भीम रेजिमेंट भाटापारा मुख्य थे। पटपर साहू समाज भवन में महाआरती संपन्न हुई उसके पश्चात प्रमुख चौक चौराहों से गुजरते हुए वापस साहू छात्रावास प्रांगण में समाप्त हुई।
मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक इन्द्र साव ने कहा कि साहू समाज की पहचान हजारों वर्ष पुरानी गौरवशाली इतिहास है l समाज की सबसे बड़ी विरासत श्रम है, ईमानदारी से किये गये परिश्रम से ही हमे सफलता मिलती इस बात को हमेशा ध्यान में रखने की आवश्यकता है। सर्व प्रथम सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन करना समाज की बड़ी पहचान बनी है। उन्होंने युवाओं एवं मातृशक्तियों को समाज हित में आगे आने आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील साहू ने समाज से अपील करते हुये कहा कि समाज के हर व्यक्ति को हमें साथ लेकर चलना है और उस अंतिम व्यक्ति तक हमें पहुंचना है जिन्हे हमारी जरूरत हैं। अति विशिष्ट अतिथि रेवाराम साहू ने कहा कि अनुशासित और संगठित समाज ही उन्नति कर सकता है इसलिए हमें संगठन को मजबूत करना है।हमें पहुंचना है जिन्हे हमारी जरूरत हैं।विशिष्ट अतिथि सुकृत साहू अधिवक्ता ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की। इस कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने प्रसादी का आनंद भी लिया। नगर साहू समाज के अध्यक्ष राजेश साहू ने अध्यक्षकीय उदबोधन दिया एवं मंच संचालन अमृत साहू अमृतांशु ने किया। इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर साहू समाज के सचिव जीत नारायण साव ने किया।
इस अवसर पर कुलेश्वर साहू, रामनाथ साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ सिमगा के साथ द्वय परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू , कुंज राम साहू, बाबूलाल साहू, हेमलाल साहू, ओंकार साहू, पारसमणी साहू तहसील अध्यक्ष बलौदा बाजार, भुवन साहू, पन्नालाल साहू, चंद्रप्रकाश साहू, सुन्दर साहू विशेष रुप से उपस्थित थे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के पदाधिकारी - राजेश साहू अध्यक्ष, जीत नारायण साव सचिव, डॉ. हरिकिशन साहू कोषाध्यक्ष, नीरादेवी साहू, मनहरण साहू द्वय उपाध्यक्ष, तिलक साहू, प्रमिला साहू द्वय संगठन सचिव प्रमिला साहू संगठन सचिव, युवा प्रकोष्ठ पीतांबर साहू, प्रेम साहू, गोपाल साहू, लेवेश साहू सहित मनीराम साहू, हरीश साहू, लुकू साहू, रवि साहू, पार्षद गण - ठाकुर राम साहू, सतीश साहू, मुकेश साहू, महेंद्र साहू, प्रेमलाल साहू,अमृत साहू, निकेश साहू ,लिकेश साहू,पीलाराम साहू, रामचंद्र साहू,भागवत साहू, डॉ मेघराज, डॉ के के साहू, गणेश साहू,मातृशक्तियों में सरस्वती साहू, कल्याणी साहू,राजलक्ष्मी साहू,हिरमत साहू, द्रोपती साहू,रुखमणी साहू,शंकर साहू, श्रवण साहू, दितेश साहू, तरुण साहू सहित सैकड़ों सामाजिक जनों ने योगदान दिया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.