भोपाल मध्यप्रदेश।
बैरसिया के इस्लामपुरा के किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक का शव बुधवार शाम शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास संदिग्ध हालत में बरामद हुआ
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हनीफ (42) पिता मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है, जो बैरसिया के वार्ड नंबर-7 के निवासी है । वह स्थानीय स्तर पर किराना व्यवसाय से जुड़े थे । रोजमर्रा के कामकाज के लिए आसपास के इलाकों में आना जाना था।
हनीफ का शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के पास मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब जांच शुरू की, तो मृतक के सीने में गोली लगने के स्पष्ट निशान पाए गए। घटनास्थल से बाइक भी बरामद की गई है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वह खुद बाइक से वहां पहुंचे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हनीफ को अज्ञात हमलावरों ने सरेराह गोली मारी और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी भाग निकले।
जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरएस प्रजापति ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। ढाबे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.