Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 1, 2026

दिव्य–भव्य ‘संस्कृत सम्मान समारोह’ का आयोजन

 दिव्य–भव्य ‘संस्कृत सम्मान समारोह’ का आयोजन



गांधीनगर / अहमदाबाद गुजरात।28 मार्च 2026: गुजरात सरकार के शिक्षण विभाग अंतर्गत गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड के तत्वावधान में लोकभवन, गांधीनगर में एक गरिमामय एवं ऐतिहासिक ‘संस्कृत सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।



माननीय शिक्षण मंत्री श्री डॉ. प्रद्युम्न वाजा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भाग्येश झा रहे। कार्यक्रम में लोकभवन के प्रमुख सचिव श्री अशोक शर्मा, श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुकान्त सेनापति तथा गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष श्री हिमांजय पालीवाल की विशेष उपस्थिति रही।




इस अवसर पर श्रीमद् भगवद् गीता योजना एवं शत सुभाषित कंठपाठ योजना के अंतर्गत गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकृत प्रतिभागियों में राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद चयनित उत्कृष्ट साधकों को ‘गीताभूषण’ तथा ‘शतसुभाषित पण्डित’ की उपाधियों से विभूषित किया गया।




इसके साथ ही “संस्कृत कक्ष” योजना के अंतर्गत चयनित संस्थाओं को अनुदान राशि का वितरण भी किया गया।




समारोह में संस्कृत विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्वानों तथा साधकों की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को संस्कृत की गौरवशाली परंपरा और नवचेतना का अद्भुत संगम बना दिया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रसार के लिए गुजरात सरकार और संस्कृत बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

जयतु संस्कृतम्। जयतु भारतम्।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad