Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 22, 2026

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन, एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चक्का जाम : विभा साहू मेंटेनेंस की राशि होने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा, ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को निविदा से बाहर रखे सिंगारपुर-मेंढा मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष

 राजनांदगांव 


जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन, एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चक्का जाम : विभा साहू



 मेंटेनेंस की राशि होने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा, ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को निविदा से बाहर रखे


सिंगारपुर-मेंढा मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष


राजनांदगांव।


जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 अर्जुनी की लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू के नेतृत्व में ग्राम सिंगारपुर एवं मेंढा के ग्रामीणों ने क्षेत्र की जर्जर एवं 




खस्ताहाल सड़क समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग की।

श्रीमति साहू ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य विभा साहू ने मार्च महीने नादिया में आए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साहू को ञापन सौंपते हुए बताया कि डोंगरगांव ब्लॉक अंतर्गत मेंढा-सिंगारपुर सड़क मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत वर्ष 2016 में बनाई गई थी लेकिन बीते 9 वर्षों में आज तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि अर्जुनी से मेंढा तक 2.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में हुआ था लेकिन मात्र ढाई वर्षों में ही सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वहीं मेंढा से सोनेसरार मार्ग 1.55 किलोमीटर सड़क, जिसका निर्माण वर्ष 2015 में हुआ था उसकी भी आज तक मरम्मत नहीं हुई और न ही नवीन स्वीकृति दी गई। इसकेपूर्व के कलेक्टर को भी ञापन दिए गए लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है।समय सीमा के अंदर रहते ठेकेदार द्वारा मरम्मत नहीं किया जा रहा है प्रशासन मूक दर्शक बने देखने का कार्य कर रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से निम्न मांगें रखीं सड़क की तत्काल मरम्मत अथवा नवीन निर्माण की स्वीकृति दी जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच हेतु समिति गठित की जाए।ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं हुआ तो बरसात में हालात और गंभीर हो जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विभा साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा और चक्का जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों को बार-बार आंदोलन करना पड़े यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन-प्रशासन को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र नेताम (ग्राम अध्यक्ष सिंगारपुर), मुकेश निषाद (ग्राम सचिव), नरेंद्र साहू (ग्राम पटेल), रेखा लाल निषाद (सरपंच मेंढा), रेखा राम निषाद (सरपंच सिंगारपुर) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। इसके अलावा कन्हैया लाल, संतोष निषाद, योगेश साहू, पुरुषोत्तम उइके, खेदूराम निषाद, नेतराम ठाकुर, द्वारिका निषाद, तोमन साहू, सियाराम निषाद, मन्नू, खेमलाल, महत राम, ढाल साहू, प्रभा निषाद, देवकी साहू, लक्ष्मी बाई, किरण साहू, दुर्गा यादव, धनाई निषाद, गोपी साहू, कौशल साहू, परस साहू, गोवर्धन निषाद, बुधराम, उमेश साहू, गोपाल निषाद, धर्मेंद्र साहू, कमलेश साहू, मुनेश मांडवी, राजेंद्र यादव, कैलाश नेताम, भूषण सिंहा, चेतन निषाद, जीवरखण निषाद, तेजराम, श्रीचंद निषाद, बिसाहू निषाद, अशोक निषाद, लेखूराम साहू, मनोज उइके, भानु साहू, जानकी, मोतिम, बिशनी, लीला बाई, रामबाई निषाद, ईश्वर साहू लोकेश साहू सहित सिंगारपुर और मेंढा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किसी भी गांव के विकास की रीढ़ होती है। यदि सड़क ही खराब हो तो शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन सब प्रभावित होता है। अब ग्रामीणों को प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad