ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) की समीक्षा बैठक
दिनांक 24/04/2026 को जनपद पंचायत बिल्हा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी , सहायक अभियंता (आवास) एवं कार्यक्रम अधिकारी (नरेगा) द्वारा सभी तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट । जनपद पंचायत बिल्हा के बैठक में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमे सभी अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया ।
साथ ही सभी तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे 30 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए नियमित निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं हितग्राहियों से समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
दिलीप सोनवानी
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया
ब्यूरो बिलासपुर
मो, 9340810592


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.