Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 29, 2026

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दी दबिश, 11 मवेशी कराए मुक्त, पशु वध में प्रयुक्त हथियार जब्त, एक संदिग्ध हिरासत में, बूचड़खाना शील

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश 

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दी दबिश, 11 मवेशी कराए मुक्त, पशु वध में प्रयुक्त हथियार जब्त, एक संदिग्ध हिरासत में, बूचड़खाना शील  



 सी एन आई न्यूज 

सिवनी 28 मई 2026  - पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में सिवनी पुलिस द्वारा गौवंश अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें दिनांक 28.05.2026 कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हड्डी गोदाम स्थित टीपू सुल्तान चौक के पास अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किया जा रहा है तथा वहाँ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक रखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व अमला एवं नगर पालिका के साथ संयुक्त दबिश दी गई। मौके से 11 मवेशी (पड़े) बरामद कर मुक्त कराकर पशु वध में प्रयुक्त बका, रस्सियाँ, लकड़ी की दूंठ, लोहे के एंगल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।मौके से अरबाज खान उम्र 26 वर्ष नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण में पाया गया कि कुछ मवेशी बीमार थे। सभी मवेशियों को अत्यंत खराब स्थिति में बिना चारे-पानी के रखा गया था। नगर पालिका के मवेशी पकड़ने वाले वाहन से सभी 11 मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से नेटवर्क के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर अन्य धाराएँ बढ़ाई जाएंगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश तिवारी एवं उनकी टीम तथा पशु चिकित्सा, राजस्व एवं नगर पालिका अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सिवनी पुलिस द्वारा गौवंश अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। बकरीद पर्व के मद्देनजर जिले में सतत निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि गौवंश तस्करी/वध की सूचना तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाना पर दें। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं 5000/- रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad