Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 28, 2026

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में जाएगा छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में इंदौर जाएगा 13 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल।

 प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में जाएगा छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में इंदौर जाएगा 13 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल




सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर-

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर स्थित सिमचा रिजॉर्ट्स में आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन से भी एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में इंदौर पहुंचेगा।


राष्ट्रीय कार्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श किया जाएगा, जिनमें अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान, अग्र पंचायत गठन एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।


यह बैठक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल (कुकी) इंदौर के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मित्तल जी के सानिध्य में संपन्न होगी। राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश भरूका जी के संयोजन में आयोजित इस कार्यकारिणी बैठक में देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी सहभागी होंगे।


डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक संगठन की भावी दिशा तय करने वाली ऐतिहासिक बैठक सिद्ध होगी तथा समाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

इस बैठक में श्री जयदेव सिंगल (दुर्ग), डॉ अशोक अग्रवाल (रायपुर), श्रीमती अनीता मोहनलाल अग्रवाल (रायपुर), श्री मातादीन लाल अग्रवाल एवं श्रीमती गोदावरी देवी अग्रवाल इंदौर पहुंचेंगे। वहीं रायगढ़ से श्री बाबूलाल अग्रवाल , कोरबा से श्री अशोक मोदी  बैठक में शामिल होंगे।


इसके अतिरिक्त  श्री महेंद्र सेक्सरिया, श्री आशीष सेक्सरिया, श्री विमल अग्रवाल राजनंदगांव, श्री आशीष अग्रवाल (थान खमरिया), श्री अतुल गर्ग एवं श्री वीरेन्द्र अग्रवाल (डोंगरगढ़) बैठक में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad