Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2026

सुशासन तिहार 2026: शिविर में पहुंची वीणा भारती को मौके पर ही बना कर दिया गया बीपीएल राशन कार्ड

 सुशासन तिहार 2026: शिविर में पहुंची वीणा भारती को मौके पर ही बना कर दिया गया बीपीएल राशन कार्ड



कवर्धा, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का भी तेजी से निराकरण हो रहा है। शिविर में पहुंची कबीरधाम जिले की श्रीमती वीणा भारती को मौके पर ही बीपीएल राशन कार्ड बना कर दिया गया।


कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा ग्राम सिंघनपुरी की श्रीमती वीणा भारती का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। उनके पति श्री भावेंद्रक लहरे किसानी का कार्य करते हैं। विवाह के बाद से ही वीणा के परिवार को राशन कार्ड नहीं होने के कारण कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना चुनौतीपूर्ण हो गया था, छोटे बच्चे के पालन-पोषण में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ बढ़ गई थीं।


सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जब कवर्धा के वीर सावरकर भवन में शिविर आयोजित हुआ, तब श्रीमती वीणा भारती लहरे ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए और त्वरित निराकरण की प्रक्रिया अपनाई गई। शासन की तत्परता और पारदर्शी व्यवस्था के चलते उनके आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई हुई और उन्हें बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया गया।


श्रीमती वीणा बताती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी उनका राशन कार्ड बन जाएगा। अब राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त होगा, जिससे उनके परिवार की खाद्य संबंधी चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी और आर्थिक भार भी हल्का होगा। वीणा भारती लहरे इस पहल से खुश होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad