Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 25, 2026

एक रात… 342 पुलिसकर्मी… 720 ठिकानों पर दबिश — विदिशा पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और अवैध कारोबारियों पर एक साथ कार्रवाई, जिलेभर में अपराधियों में मचा हड़कंप 297 वारंट तामील, 201 बदमाशों के ठिकानों पर रेड, अवैध शराब और जुआ-सट्टे पर कड़ा प्रहार


दिनांक : 24 मई 2026

जिला : विदिशा


एक रात… 342 पुलिसकर्मी… 720 ठिकानों पर दबिश — विदिशा पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन



वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और अवैध कारोबारियों पर एक साथ कार्रवाई, जिलेभर में अपराधियों में मचा हड़कंप


297 वारंट तामील, 201 बदमाशों के ठिकानों पर रेड, अवैध शराब और जुआ-सट्टे पर कड़ा प्रहार


जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विदिशा पुलिस द्वारा दिनांक 23-24 मई 2026 की मध्यरात्रि में एक व्यापक, रणनीतिक एवं सघन मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एक साथ प्रभावी कार्रवाई की गई।


यह विशेष अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्री संजय तिवारी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के द्वारा किया गया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई।


ऑपरेशन में जिलेभर के कुल 342 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान 05 एसडीओपी एवं 23 थाना प्रभारी स्वयं मैदान में उपस्थित रहकर टीमों का नेतृत्व करते रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिलेभर में कुल 720 स्थानों पर दबिश दी गई तथा अपराधियों की गतिविधियों पर बारीकी से निगरानी रखी गई।


वारंट तामिली में उल्लेखनीय सफलता कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान लंबित वारंटों के निष्पादन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए—

29 स्थायी वारंट तामील किए गए

102 गिरफ्तारी वारंटों में कार्रवाई की गई

166 जमानती वारंटों का निष्पादन किया गया

इस प्रकार कुल 297 वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।


अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष फोकस:

अभियान के दौरान जिलेभर में अपराधियों के विरुद्ध सघन तलाशी एवं निगरानी कार्रवाई की गई—

201 गुंडा एवं बदमाशों के ठिकानों पर रेड की गई

158 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग एवं निगरानी की गई

11 जिला बदर व्यक्तियों की जांच की गई

36 होटल/ढाबों एवं 17 डेरों की सघन चेकिंग की गई


अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई:

अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष कार्रवाई करते हुए—

30 प्रकरण दर्ज किए गए

30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

115 लीटर अवैध शराब जप्त की गई

जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹59,210/- आंकी गई।


जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर पुलिस का प्रहार:

जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए—

02 प्रकरण दर्ज किए गए

11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

नगदी ₹26,100/- जप्त की गई

07 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹90,000/-) बरामद किए गए

01 एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग ₹40,000/-) जप्त की गई

कुल मिलाकर लगभग ₹1,56,530/- मूल्य का मशरूका एवं सट्टा पर्चियां जप्त की गईं।


पुलिस अधीक्षक विदिशा की अपील:

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार अथवा अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें।


विदिशा पुलिस — सुरक्षा, विश्वास और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad