Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2026

ग्राम पंचायत सरोरा में एक मई को मजदूर दिवस हर्ष उल्लास पूवर्क मनाया गया ।

 ग्राम पंचायत सरोरा में एक मई को मजदूर दिवस हर्ष उल्लास पूवर्क मनाया गया ।




CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >



तिल्दा-नेवरा =  रायपुर जिला के तिल्दा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरोरा के द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को नमन करते हुए ग्राम पंचायत सरोरा में 1 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों का अभिनंदन किया।




कार्यक्रम में सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू, उपसरपंच बसंत सिंह विनोद एवं पंचगणों ने मजदूरों को श्रीफल भेंट कर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके श्रम, समर्पण और गांव के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया।

सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं, जिनके परिश्रम से ही विकास संभव है। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वाल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में अमित कुमार वर्मा, विष्णु प्रसाद साहू, नारायण, चंद्रशेखर शर्मा, मनोज यादव, जितेंद्र वर्मा, बगावत नेताम, रमेश पाल, ओम प्रकाश वर्मा, जय नारायण वर्मा, स्मिता चतुर्वेदी, उमा कुरे, तिलक निषाद, राजेश देवांगन, धर्मेंद्र साहू, गायत्री देवांगन, कुमारी साहू, संगीता वर्मा, दुलारी यदु, पिंकी साहू, नीलम साहू, चंद्रिका वर्मा, लक्ष्मी साहू, सीमा यदु, सावित्री ध्रुव, राजकुमारी वर्मा सहित अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad