चाकू - रॉड से हमला करने के आरोपी पिता - पुत्र जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने वाले पिता - पुत्र को बलौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछौद निवासी सचिन तिवारी ने 23 मई को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि लगग शाम पांच बजे गांव के कोटवार विकास उसे और उसके पिता को घर के बाहर बुलाकर पूर्व में किये गये समझौते की बात करने लगा। इसी दौरान आरोपी प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु और उसके पिता हरप्रसाद वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली -गलौज करते हुये चाकू और रॉड से हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों के खिलाफ धारा 296 , 351(3) , 115(2) , 3(5) , 118(1) बीएनएस और धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू व लोहे का रॉड को पुलिस ने बरामद किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बलौदा पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि सुनील कुमार टैगोर , प्रधान आरक्षक मुकेश यादव , गजाधर पाटनवार , टिकेश्वर राठौर , आरक्षक रज्जु रात्रे , संदीप सोनंत , रोहित साहू और जयराम बिंझवार का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
प्रताप सिंह गोंड़ उर्फ पुलु उम्र 20 वर्ष और हरप्रसाद गोंड़ उम्र 55 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्र- 09 डिपरापारा , थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.