सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सोना-चांदी के बढते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों से वर्तमान में मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए सोना-चांदी दुकानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया तथा पेट्रोल-डीजल,
खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी के बढ़े दाम कम करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान व्यापारियों से संवाद करने पर उनका कहना था कि देशभर में लगभग 3.5 करोड़ से अधिक लोग कारीगर, जौहरी, कर्मचारी एवं पॉलिश कार्य से जुड़े हुए हैं। बढ़ती कीमतों और सरकार के बयानों के कारण सोने की मांग अचानक प्रभावित हुई है, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।
वहीं ग्राहकों ने बताया कि पहले परिवार बेटी के भविष्य एवं शादी-विवाह के लिए थोड़ी-थोड़ी बचत कर गहने तैयार कर लेते थे, लेकिन आज सोना-चांदी के आसमान छूते दामों के कारण यह सपना पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।
इस अवसर पर मुकेश यादव, करनसिंह दीवान, बुद्धेश्वर डड़सेना, नरेन्द्र सेन, अरविंदर सिंह छाबड़ा, कौशल रोहिल्ला, राजू सिन्हा, मिन्कु आजमानी, पुनम मानिकपुरी, श्याम सेन, घनश्याम गांधी, स्वतंत्रत पांडे, हेमलता निषाद, आरति नायक, यामनि नायक, युगल यादव, हराधन साहू, रतनु ध्रुव, जगदीश भोई, उपेन्द्र बारिक, दुशयंत यादव, ढेरहाराम बंजारे, भोजराज पटेल, शिवा बरिहा, मिलन यादव, सुदर्शन मुन्ना, देवनारायण तिवारी, मनिष अग्रवाल, आत्माराम सेन, राजा कोसरिया, खिलेश ठाकुर, राजेश नंद, आर्नेश गार्डिया, राहुल यादव, खिरसागर साहू, मंगलू बिसी, मनोज प्रधान, रंजन तांडी, जसपाल, चैतन साहू, राजकुमार बरिहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.