जैन समाज ने किया सराहनीय सामाजिक कार्य, जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र एवं अध्ययन सामग्री
CNI NEWS, तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >
तिल्दा-नेवरा: -तिल्दा-नेवरा में आज जैन समाज द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत गरीब बच्चों एवं जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र, कॉपी, पुस्तक एवं पेन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करना एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। जैन समाज के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाजसेवकों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों को सहयोग मिलने से उनका जीवन बेहतर बन सकता है। उन्होंने आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाज के सक्रिय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सहारा देना एवं बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना रहा। जैन समाज के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर मदद मिलती रहे।संदेश साफ है जब समाज एकजुट होता है, तो बदलाव निश्चित होता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैन समाज के अशोक नायक. सुदेश जैन, मनोज जैन अशोक जैन ,शैलेश जैन ,प्रवीन जैन, अनिल जैन,गौरव जैन, टिंकू जैन, स्मृति जैन ,ऋतु जैन,आशा जैन, प्रिया जैन, मोनिका जैन, किरण बाला जैन आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए । कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता , महेश अग्रवाल , माहेश्वरी समाज से डॉक्टर भट्ट .अग्रवाल समाज के दीनानाथ अग्रवाल द्वारिका गाँधी ,पूर्व पाषद आनु शर्मा भी शामिल हुए सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम होने चाहिए ताकि जरूरतमंदों को हमेशा सहयोग मिलता रहेतिल्दा-नेवरा में सेवा का महायज्ञ: जैन समाज ने 700+ जरूरतमंदों को दिए वस्त्र, कॉपी-पुस्तक व पेन, दिया समाज को एकजुटता का संदेश”


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.