रायपुर : सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का कलेक्टर ने ससम्मान दी विदाई, किया सारे सत्वों का भुगतान
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने किया प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गइ है। इसके तहत टाउन हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही तत्काल उनके सभी सत्वों का आज ही भुगतान किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मचारी सदैव प्रशासन की सेवा करते हैं उनके पूरे सेवाकाल की समाप्ति पर सहसम्मान विदाई हो इसके लिए प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब से किसी भी विभाग के कर्मचारी रिटायर होंगे, उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रिटायरमेंट के पश्चात् अपने पेंशन तथा अन्य सत्वों के भुगतान के लिए भटकना पड़ता है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लेकिन जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग की शुरूआत की गई है। सेवानिवृत्ति के पश्चात् अधिकारी व कर्मचारी अपना समय शिक्षण या अन्य कार्यों देकर सहभागी हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि अब से किसी भी शासकीय कर्मचारी को रिटायरमेंट के पश्चात् पेंशन संबंधि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो संबंधित विभाग के डीडीओ एवं संबंधित अधिकारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन , जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.