हिंगलाज सेना छग के संयोजन में छटीकरा में भागवत कथा आज से
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
वृंदावन - हिंगलाज सेना छग के संयोजकत्व में पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर 29 मई से 04 जून तक लड्डू गोपाल आश्रम छटीकरा में श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन किया गया है। इसके कथाव्यास पं० मोहन नारायण शास्त्री श्यामपुर कांपा (बेमेतरा) , परायणकर्ता पं० गौतम पाण्डेय और मुख्य यजमान श्रीमति अनीता प्रदीप शुक्ला (बिलासपुर) हैं। आज देर शाम पारम्परिक वाद्ययंत्रों के बीच भव्य कलशयात्रा और वेदी पूजन के साथ इस कथा का शुभारंभ होगा , जिसमें परीक्षित - सुकदेव आगमन की कथा सुनाई जायेगी। वहीं कल 30 मई शनिवार को सृष्टि वर्णन - वराह अवतार - कपील देवहुति संवाद - सती चरित्र - ध्रुव कथा , 31 मई रविवार को जड़भरत चरित्र - अजामिल उपाख्यान - प्रहलाद चरित्र - नृसिंह कथा , 01 जून सोमवार को गजेन्द्र मोक्ष - समुद्र मंथन - वामन अवतार - राम कृष्ण जन्म , 02 जून मंगलवार को श्रीकृष्ण बाल लीला - गिरीराज पूजन - रासलीला - रूखमणि विवाह , 03 जून बुधवार को मथुरा गमन - कंश वध - रुखमणि विवाह और 04 जून गुरूवार को सुदामा चरित्र - नवयुगेश्वर प्रसंग - गीता पाठ - तुलसी वर्षा - पूर्णाहुति के साथ कथा को विश्राम दी जायेगी। कथा आयोजक हिंगलाज सेना छग (चंद्रकला तिवारी) ने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन सुबह नौ बजे से कथाश्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.