राजनांदगांव
थाना डोंगरगांव द्वारा पशु तस्करी के फरार आरोपी को भेजा गया जेल
दिनांक 14.05.2026 को घटना कर हुआ था फरार, मामले में अन्य आरोपी का गिरफ्तारी शेष
आरोपियो के कब्जे से 04 नग गौ वंश, एक सिल्वर रंग की महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक
एमएच 48 पी 0567 एवं मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक सीजी 08 बीजी 1915 बरामद किया गया है।
विवरण - पशु तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, के द्वारा पशु तस्करी/परिवाहन पर कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में पशु तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
इसी क्रम में प्रार्थी के द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 14.05.26 को रात्री करीबन 12.00 बजे खाना खाकर अपने दोस्त के साथ टहल रहा था कि देखा कि एक व्यक्ति रोड में बैठे घुमंतु मवेशी को हाकते हुए भाटापारा तालब के पास इकठ्ठा कर रहा है तब उसे संदेह हुआ कि यह मवेशी तस्कर है जो घुमंतु मवेशी का इकठ्ठा कर रहा है तब में डायल 112 को फोन कर मवेशी तस्करी के संबंध में सूचना दिया उसी दौरान एक सिल्वर रंग कि महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक एमएच 48 पी 0567 अपनी गाडी को भाठापारा तालब के पास ग्राम अमलीडीह के पास ले जाकर खड़ा कर दिया उसके कुछ समय बाद एक लाल रंग की प्लेटिना क्रमांक सीजी-08-बीजी-1915 से एक व्यक्ति आया जो पहले मवेशियो को इकठ्ठा कर रहा था। वही व्यक्ति अपना मोटर सायकल को वही महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार के पास खड़ा कर वहा पर इकठ्ठा मवेशी को एक्सयूव्ही 500 कार में सवार लोगों के साथ गौवंश को गाड़ी में तस्करी करने के उददेश्य बिना चारा पानी के टुंस-टुंस कर कुरता पूर्वक गाडी में भर रहे थे। कुछ ही समय में डायल 112 गाड़ी का बत्ती देखकर वह लोग गौ वंश 02 नग गाय, 02 नग बछीया, व महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार तथा मोटर सायकल सीजी-08-बीजी-1915 को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गये, जिसे बरामद कर बरामद कर धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण धिनियम 2004 की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्यवाही किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी खूबलाल साहू घटना कारित करना स्वीकार करने से ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- खूबलाल साहू पिता स्व0 केशव राम साहू, उम्र 37 साल, निवासी ग्राम गिरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
थाना डोंगरगांव द्वारा ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे आदित्य कुमार, थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उनि0 पुष्पराज साहू, आरक्षक बीसराम वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.