Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 27, 2026

वनदुर्गा देवी माता मंदिर भतकुँदा में लगा फिल्टर वाटर कूलर, श्रद्धालुओं व राहगीरों को मिलेगी राहत

 वनदुर्गा देवी माता मंदिर भतकुँदा में लगा फिल्टर वाटर कूलर, श्रद्धालुओं व राहगीरों को मिलेगी राहत



बिलाईगढ़। 

भीषण गर्मी को देखते हुए भतकुँदा झगेरनडीह स्थित वनदुर्गा देवी माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए फिल्टर वाटर कूलर लगाया गया है। यह वाटर कूलर स्वर्गीय बुद्धेश्वर साहू की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र सत्येंद्र साहू द्वारा स्थापित कराया गया।


मंदिर परिसर में लगाए गए इस फिल्टर वाटर कूलर से अब प्रतिदिन यहां आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। गौरतलब है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने, दस्तावेज सुधार कराने तथा महतारी वंदन योजना की केवाईसी कराने के लिए आवागमन करते हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी सत्येंद्र साहू ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन की सुविधा एवं जनसेवा के उद्देश्य से मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगाया गया है, ताकि लोगों को हर मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति को जीवित रखने और समाज सेवा की भावना से यह कार्य किया गया है। लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इससे आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर नगर साहू संघ भटगांव के अध्यक्ष एवं घुटीकोना के प्रधान पाठक भागवत साहू, सहायक शिक्षक सत्येंद्र साहू, शिक्षक संजीव कुमार राजेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल साहू, बैगा परमानंद पटेल एवं कार्तिक राम चौहान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad