Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2026

हेरोइन के संग्रहण एवं विक्रय करने के पांच आरोपी जेल दाखिल

 हेरोइन के संग्रहण एवं विक्रय करने के पांच आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु नशीले पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का संग्रहण एवं विक्रय करने वाले संगठित गिरोह के पांच आरोपियों को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना भिलाई भट्ठी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन)‌का सेवन एवं विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई , जहां पांच आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) , नगदी रकम एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये। उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 8 , 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।‌प्रकरण में संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुये थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही , जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


हरजिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी - न्यू खुर्सीपार भिलाई , मोन्टी अरोरा उम्र 32 वर्ष  निवासी - हाउसिंग बोर्ड जामुल , सूरज कुमार लोहार उम्र 31 वर्ष निवासी - राजनांदगांव , नवजोत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी - सेक्टर-4 भिलाई और ईशा कौर उम्र 23 वर्ष निवासी - केम्प-1 भिलाई (छत्तीसगढ़)


जप्त सामाग्री :


चिट्टा (हेरोइन) कुल 21.18 ग्राम (कीमती 1,69,440 रूपये लगभग) , नगदी राशि 65,000 रूपये , 06 नग मोबाइल फोन (कीमती 150000 रूपये लगभग) कुल कीमत 384400 रुपये। अन्य सामग्री (एल्युमिनियम फॉइल , 10 , 20 रुपये के जले हुये नोट एवं लाईटर)।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जागरूक रहें एवं किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad